HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 – Complete Details

Job Notification www.ecafehp.in

HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 – Complete Details


🏢 भर्ती का परिचय

 हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने विज्ञापन संख्या 12/2026 के तहत Assistant Staff Nurse के 312 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा तथा दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आधिकारिक अधिसूचना जारी 23 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू 30 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे)
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे)
  • आवेदन संशोधन (Correction Window) आवेदन की अंतिम तिथि के लगभग 4 दिन बाद (निर्धारित शुल्क के साथ)
  • एडमिट कार्ड जारी बाद में सूचित किया जाएगा
  • CBT / लिखित परीक्षा बाद में घोषित की जाएगी

📋 रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)

HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 के अंतर्गत कुल 312 पद अधिसूचित किए गए हैं। श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण निम्नानुसार है: 
           श्रेणी     रिक्तियां
  • सामान्य (UR)    112
  • सामान्य (WFF)     04
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)   40
  • OBC (UR)     50
  • OBC (BPL)    12
  • OBC (WFF)     02
  • SC (UR)    62
  • SC (BPL)     12
  • SC (WFF)     02
  • ST (UR)     12
  • ST (BPL)      04
  • कुल पद     312

🎓 शैक्षणिक योग्यता

HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएँ होना अनिवार्य है:
आवश्यक योग्यता
✅ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से B.Sc. Nursing में न्यूनतम 50% अंक या
✅ GNM (General Nursing & Midwifery) / A-Grade Nursing Diploma में न्यूनतम 50% अंक। 

अन्य आवश्यक पात्रता
✅ केवल महिला अभ्यर्थी (Female Candidates) आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
✅ अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश का बोनाफाइड (Bonafide Himachali) होना चाहिए।
✅ HP Nurses Registration Council (HPNRC), शिमला में वैध पंजीकरण (Registration) होना अनिवार्य है। 
> नोट: आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपकी शैक्षणिक योग्यता एवं HPNRC पंजीकरण आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार पूर्ण हैं। 

🎂 आयु सीमा

HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा 01 जनवरी 2026 के अनुसार निर्धारित की गई है।
विवरण आयु
  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु 45 वर्ष
📌 आयु में छूट (Age Relaxation)
हिमाचल प्रदेश सरकार के नियमानुसार निम्नलिखित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी (जहाँ लागू हो):
  • SC (अनुसूचित जाति)
  • ST (अनुसूचित जनजाति)
  • OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग)
  • PwBD (दिव्यांग)
  • हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारी
  • पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) एवं अन्य पात्र श्रेणियाँ
> नोट: आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें। 

💰 वेतन विवरण (Salary Details)

HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 में चयनित अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की एंगेजमेंट अवधि के लिए निम्नानुसार वेतन/मानदेय प्रदान किया जाएगा:
  • पद का नाम Assistant Staff Nurse
  • मासिक निश्चित मानदेय ₹25,000/- प्रति माह
  • नियुक्ति का प्रकार 5 वर्ष के लिए एंगेजमेंट (Engagement Basis)
  • प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (PLI) अधिकतम ₹15,000/- प्रति माह (निर्धारित शर्तों के अनुसार)
> नोट: यह पद नियमित वेतनमान (Pay Level) पर नहीं है। नियुक्ति 5 वर्ष के लिए एंगेजमेंट आधार पर होगी तथा मानदेय राज्य सरकार की लागू नीति के अनुसार देय होगा। 

💳 आवेदन शुल्क

HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 के लिए सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क समान निर्धारित किया गया है।
  • सभी श्रेणियाँ (UR / EWS / OBC / SC / ST / BPL / WFF / PwBD) ₹800/-
  • आवेदन संशोधन (Correction Fee) ₹100/-
  • शुल्क का विवरण:
  • परीक्षा शुल्क: ₹100/-
  • प्रोसेसिंग शुल्क: ₹700/-
  • कुल शुल्क: ₹800/-
भुगतान का माध्यम: केवल ऑनलाइन (Debit Card, Credit Card, Net Banking, UPI आदि)

> नोट: आवेदन शुल्क एक बार जमा होने के बाद वापस नहीं किया जाएगा। 

📝 चयन प्रक्रिया

HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) / OMR आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट
2. मेरिट सूची (Merit List) – लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर।
3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) – शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों की जांच।
4. अंतिम चयन (Final Selection) – पात्रता, दस्तावेज़ सत्यापन एवं आयोग के नियमों के अनुसार। 

> नोट: लिखित परीक्षा 120 अंकों की होगी, जिसमें 120 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। अंतिम चयन HPRCA द्वारा जारी मेरिट एवं भर्ती नियमों के अनुसार किया जाएगा। 

📖 परीक्षा पैटर्न एवं सिलेबस

  • परीक्षा का माध्यम CBT (Computer Based Test) / OMR आधारित परीक्षा
  • प्रश्नों का प्रकार वस्तुनिष्ठ (MCQ)
  • कुल प्रश्न 120
  • कुल अंक 120
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक
  • परीक्षा अवधि 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट)
  • नेगेटिव मार्किंग नहीं
📖 सिलेबस (Syllabus)

A. नर्सिंग विषय (लगभग 85 प्रश्न)
  • Nursing Foundation
  • Anatomy & Physiology
  • Medical-Surgical Nursing
  • Community Health Nursing
  • Child Health Nursing
  • Midwifery & Obstetrical Nursing
  • Mental Health Nursing
  • Nutrition 
  • Microbiology
  • Psychology
  • First Aid
  • Nursing Management
  • Nursing Education एवं Research
  • Basic Computer Knowledge 
B. सामान्य विषय (लगभग 35 प्रश्न)
  • सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
  • हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान (HP GK)
  • करंट अफेयर्स
  • सामान्य विज्ञान
  • रीजनिंग (Logical Reasoning)
  • सामान्य अंग्रेज़ी
  • सामान्य हिन्दी
  • गणित एवं एप्टीट्यूड (Basic Aptitude) 
 तैयारी टिप: परीक्षा में सबसे अधिक प्रश्न नर्सिंग विषय से पूछे जाते हैं, इसलिए GNM/B.Sc. Nursing के मूल विषयों पर विशेष ध्यान दें। साथ ही HP GK और Current Affairs की नियमित तैयारी करें। 

📂 आवश्यक दस्तावेज़

ऑनलाइन आवेदन करते समय एवं दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान निम्नलिखित दस्तावेज़ आवश्यक होंगे:

  • ✅ 10वीं कक्षा की अंकतालिका/प्रमाण-पत्र (जन्म तिथि के प्रमाण हेतु)
  • ✅ 12वीं कक्षा की अंकतालिका (यदि लागू हो)
  • GNM / B.Sc. Nursing की डिग्री/डिप्लोमा एवं अंकतालिकाएँ
  • HP Nurses Registration Council (HPNRC) का वैध पंजीकरण प्रमाण-पत्र
  • ✅ हिमाचली बोनाफाइड (Bonafide) प्रमाण-पत्र
  • ✅ श्रेणी प्रमाण-पत्र (SC/ST/OBC/EWS/BPL/WFF/PwBD), यदि लागू हो
  • ✅ आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • ✅ पासपोर्ट आकार का नवीनतम रंगीन फोटो
  • ✅ उम्मीदवार के हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)
  • ✅ अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • ✅ अन्य दस्तावेज़, जैसा कि आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित हो

नोट: आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज़ निर्धारित प्रारूप एवं आकार (Photo, Signature, Certificates) में स्कैन करके तैयार रखें। दस्तावेज़ सत्यापन के समय सभी मूल प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

🖥️ आवेदन कैसे करें?

HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें: 

1. HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
2. यदि पहले से पंजीकरण (OTR) नहीं किया है, तो One Time Registration (OTR) पूरा करें।
3. अपनी User ID और Password से लॉगिन करें।
4. Assistant Staff Nurse (Post Code: 26044) भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
5. आवेदन पत्र में सभी आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य विवरण सही-सही भरें।
6. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज़ निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
7. ₹800/- आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
8. सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन पत्र Final Submit करें।
9. भविष्य के उपयोग हेतु आवेदन पत्र एवं शुल्क रसीद का प्रिंट/पीडीएफ सुरक्षित रखें। 

💡 आवेदन भरने में परेशानी हो रही है?

यदि आपको  ऑनलाइन फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है, तो आप   E Cafe Himachal की सहायता ले सकते हैं। यहाँ आपको सुरक्षित, विश्वसनीय  ऑनलाइन आवेदन सेवा उपलब्ध कराई जाती है।

🔗 महत्वपूर्ण लिंक

  • आधिकारिक वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in
  • ऑनलाइन आवेदन (OTR/Login) https://hprca.hp.gov.in/homepage
  • आधिकारिक भर्ती अधिसूचना https://hprca.hp.gov.in/homepage (Recruitment/Advertisement Section)
  • सभी सरकारी नौकरी अपडेट https://www.ecafehp.in

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना:

🚨 हिमाचल प्रदेश के सभी CSC / लोक मित्र केंद्र / साइबर कैफे संचालकों एवं ऑनलाइन सेवाओं से जुड़े भाइयों के लिए बड़ी खुशखबरी! 🎉
        क्या आपको भी हर बार घोषणा पत्र, सेल्फ डिक्लेरेशन, आवेदन फॉर्म या (Income Certificate),हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS) अन्य सरकारी फॉर्म इंटरनेट पर ढूंढने में समय बर्बाद करना पड़ता है? E Cafe Himachal लेकर आया है हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी आवश्यक सरकारी फॉर्म और घोषणा पत्रों का डिजिटल कलेक्शन। सभी महत्वपूर्ण फॉर्म एक ही जगहLifetime Access – एक बार खरीदें, हमेशा उपयोग करें आज ही मात्र ₹99 में अपना Lifetime Access प्राप्त करें और अपने काम को तेज़,  आसान और प्रोफेशनल बनाएं।  नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अभी खरीदें।

💼 Work With E Cafe Himachal

क्या आप डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन कार्य, कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइन, वीडियो एडिटिंग, वेबसाइट मैनेजमेंट, मार्केटिंग या अन्य प्रोफेशनल स्किल्स में दक्ष हैं?यदि आपके पास वास्तविक स्किल और कार्य का अनुभव है तथा आप घर बैठे हमारे साथ कामकरना चाहते हैं, तो अपना Updated CV/Resume हमें ईमेल करें।⚠️ केवल योग्य (Skilled) उम्मीदवार ही आवेदन करें। बिना संबंधित स्किल या अनुभव वाले उम्मीदवार कृपया CV न भेजें।   Email Subject Application for Work With E Cafe Himachal – [Your Skill] उदाहरण:  Application for Work With E Cafe Himachal – Graphic Designer📌 CV में अवश्य शामिल करें:आपका पूरा नाम,मोबाइल नंबर,ईमेल आईडी,आपकी मुख्य स्किल्स,कार्य अनुभव (यदि हो)Portfolio / Sample Work / Website / LinkedIn (यदि उपलब्ध हो)योग्य उम्मीदवारों से हमारी टीम ईमेल या फोन के माध्यम से संपर्क करेगी।

🚀 Join E Cafe Himachal – Learn, Grow & Work Together!

Post a Comment

Previous Post Next Post